oplus_2097152
एडीजी-डीआईजी और एसएसपी पहुंचे घटनास्थल पर
मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज
मेरठ।जानी थानाक्षेत्र के कस्बा सिवाल खास में हुई तीन बच्चों की मौत को परिजन किसी भी कीमत पर हादसा मानने को तैयार नहीं है और लगातार मामले के खुलासे की मांग पर अड़े है। घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस के आला अधिकारियों से भी पीड़ित परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए खुलासे की मांग रखी। गौरतलब है कि कस्बा सिवाल खास निवासी तीन मासूम बच्चे रविवार की सुबह लापता हो गए थे। शाम तक खोजबीन के बाद जब मासूमों का पता नहीं चला तो, परिजनों ने पुलिस को तहरीर देते हुए बच्चों को बरामद करने की मांग की। जिसके बाद पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज करते हुए खोजबीन कर दी। लेकिन सोमवार की सुबह बच्चों के शव एक खाली प्लॉट में पड़े हुए मिले। सूचना मिलते ही मौके पर सीओ सरधना, एसपी देहात पहुंचे और बच्चों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लगातार हंगामे के बीच शाम के समय मुआवजे की घोषणा के बाद बच्चों का अंतिम संस्कार किया गया। पुलिस जहां इसे हादसा बता रही है तो वहीं पुलिस का कहना है कि बच्चों की मौत डूबने के कारण हुई है। लेकिन इस बात को पीड़ित परिजन मानने को तैयार नहीं है।

इसी मामले को लेकर मंगलवार की सुबह एडीजी मनु भास्कर, डीआईजी कलानिधि नैथानी, एसएसपी विपिन टाडा, एसपी क्राइम अवनीश कुमार,एसपी देहात राकेश कुमार मिश्रा ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और पीड़ित परिजनों से मुलाकात करते हुए उन्हें ढांढस बंधाया। पीड़ित परिजनों ने पुलिस के आला अधिकारियों से इस मामले में कड़ी कार्रवाई करने की मांग करते हुए कहा कि बच्चों की हत्या कर इसे हादसा दर्शाने की कोशिश की गई है। पुलिस के अधिकारियों ने पीड़ित परिवार के बयान दर्ज करते हुए अलग अलग पीड़ितों से बातचीत की।

एडीजी, डीआईजी, एसएसपी ने पानी भरे प्लॉट को भी बारीकी से देखा और पास में ही निर्माणाधीन कार्यालय भी देखा।पुलिस के आला अधिकारियों ने पीड़ितों को कार्रवाई का आश्वासन दिया और जल्द ही मामले के खुलासे की बात कही। इस दौरान ग्रामीणों की भारी भीड़ भी मौजूद रहीं।

