मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज़
जानी खुर्द:जम्मू कश्मीर में बारूदी सुरंग के विस्फोट की घटना में शहीद हुए पस्तरा गांव के अग्निवीर ललित कुमार का शव का अंतिम संस्कार रविवार को उनके पैत्रक गांव में ही किया जाएगा।

गांव के अंतिम संस्कार स्थल पर झाड़ घास फूस आदि खड़े होने के चलते ग्राम प्रधान ने जेसीबी से साफ सफाई कराई। शमशान घाट के आस पास व वहा जाने वाले रास्ते पर भारी मात्रा में झाड़ियां खड़ी थी।

