अली मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज़
मेरठ । मवाना खुर्द (मवाना तहसील, मेरठ जिले) निवासी और सीआरपीएफ में तैनात शबी अहमद रिज़वी की बेटी लाइबा रिज़वी ने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (सी.सी.एस. विश्वविद्यालय) में बायोटेक्नोलॉजी विषय में टॉप कर जिले और परिवार का गौरव बढ़ाया है।लाइबा ने अपनी सभी वर्षों की पढ़ाई में लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विश्वविद्यालय टॉपर बनने का गौरव अर्जित किया। यह सफलता उन्होंने अपने माता-पिता को समर्पित की है पिता शबी अहमद रिज़वी, जो सीआरपीएफ में देश की सेवा करते हैं, और माता ज़ेबा रिज़वी, जो घर में परिवार को समृद्ध और शिक्षित वातावरण देती हैं।लाइबा का कहना है, “यह सिर्फ मेरी मेहनत नहीं बल्कि मेरे माता-पिता के त्याग और आशीर्वाद का परिणाम है।” अब वह अपने करियर को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने के लिए जर्मनी में एम.एससी. बायोटेक्नोलॉजी में अग्रसर हैं।उनकी यह सफलता उन सभी छात्राओं के लिए प्रेरणा है जो समाज में सम्मानित और शिक्षित परिवेश से, उच्चतम शैक्षणिक उपलब्धि प्राप्त कर सकती हैं।लाइबा रिज़वी का संदेश है:अगर दिल में जुनून हो और मेहनत सच्ची हो, तो कोई भी मंज़िल दूर नहीं होती।”

