मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज़
मेरठ।ग्राम मढ़ियाई में गाली-गलौज का विरोध करने पर कुछ लोगों ने चाचा भतीजे पर जानलेवा हमला किया, जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गए। इस संबंध में पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है, जिसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।मढ़ियाई गांव निवासी हजारी पुत्र फैमा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि कुछ लोग उसकी भांजी के साथ गाली-गलौज कर रहे थे। जब उसने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उस पर ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया। हमले में हजारी के दो दांत टूट गए। हजारी को बचाने के लिए जब उसका भतीजा यूसुफ मौके पर आया तो आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट की और उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने हजारी की तहरीर के आधार पर दोनों घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया। पुलिस ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

