शौहिद सैफी संवाददाता एन 20 न्यूज़
परीक्षितगढ़- कावंड यात्रा में जहां हरिद्वार से जल लाकर भगवान आशुतोष का जलाभिषेक करते है। कांवड यात्रा के दौरान श्रवण की तरह पुत्र अपने माता पिता को हरिद्वार से ही पालकी में बैठाकर यात्रा करा रहे है। माता पिता की सेवा करना ही सच्चा धर्म है। ऐसा ही एक दृश्य अनूप शहर नहर की पटरी पर गढ़ मुक्तेशवर से दो भाई अपने माता पिता को पालकी में बैठाकर धर्म लाभ पूर्ण्य अर्जित कर रहे है। और लोगों में माता पिता के प्रति सेवा पूर्ण भाव जाग्रत कर रहे है। संयुक्त व्यापार मंडल शिविर के संचालकों द्वारा कावंड शिविर में अपने माता पिता को यात्रा करा रहे भाईयों की प्रशांसा करते हुए उनका उपचार व सेवा की। संयुक्त व्यापार के पदाधिकारियों का कहना है। कांवड ला रहे श्रद्धालुओं की सेवा करना ही परम धर्म है। इस मौके पर मंडल के महामंत्री शुभम वशिष्ठ, मंत्री राकेश सोनी, वारिष्ठ उपाध्यक्ष अरविंद रस्तोगी, उपाध्यक्ष विशाल गोयल, डॉ० जाकिर, डॉ० शमसुद्दीन सहित पदाधिकारी मौजूदरहे।

