मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज़
मेरठ :बागपत लोकसभा क्षेत्र से एनडीए के सांसद राजकुमार सांगवान आज शाम भोला झाल पहुंचे।सांसद राजकुमार सांगवान ने भोला झाल पर कावड़ियों की सुरक्षा व्यवस्था परखी और पुलिस कर्मियों से कावड़ियों की सुरक्षा व्यवस्था और सुदृढ़ करने के दिशा निर्देश दिए। सांसद इसके भोला झाल पर लगे कावड़ शिविरों में पहुंचे और वहां आराम कर रहे कावड़ियों से सुरक्षा,भोजन व्यवस्था व आराम करने की व्यवस्था की विस्तृत जानकारी ली।सांसद राजकुमार सांगवान ने भोला झाल पर कावड़ियों के लिए लगाए गए सेवा शिविरों के संचालकों, ग्रामीणों के सहयोग की जमकर प्रशंसा की।उन्होंने कहा कि भोले की सेवा भगवान आशुतोष की सेवा से कम नहीं है।प्रत्येक मनुष्य को सेवा भाव से ही कार्य करना चाहिए।इसके बाद सांसद राजकुमार सांगवान वहां पर लगे चिकित्सा शिविर में पहुंचे और वहां अपना इलाज करा रहे भोलो का हाल चल जाना।सांसद ने कहा कि अगर भोलो की सुख सुविधा में सुरक्षा में कोई कमी दिखाई दे तो वह स्वयं और केंद्र प्रदेश की सरकार दिन रात तत्पर है।सांसद ने पथ प्रकाश व्यवस्था पर व सुरक्षा पर संतोष जताते हुए पुलिस प्रशासन की जमकर प्रशंसा की।इस मौके पर सांसद राजकुमार सांगवान के अलावा प्रदेश प्रवक्ता सुनील रोहटा, सतेंदर मढ़ी,प्रधान अनिल उर्फ ककन ,गुलाब सिसौला,अमन कश्यप, राहुल तोमर,विकास त्यागी आदि रहे।

