मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज़
मेरठ:भोला झाल पर सिसौला खुर्द के पूर्व प्रधान गुलाब सिंह,जानी खुर्द के हरीश ने धर्म प्रेमियों व ग्रामीणों के सहयोग से कावड़ियों के लिए निःशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया ।चिकित्सा शिविर में कावड़ियों ने बड़ी संख्या मे अपना निःशुल्क उपचार कराया।पूर्व प्रधान गुलाब सिंह ने बताया कि शिविर में ज्यादातर बोले मौसमी बीमारी पेट खराब व पैरों में छाले के आए है।शिविर में अनीस खान,प्रभारी निरीक्षक महेश राठौर,ललित कुमार,जिशान सिसौला कलां,आदि का भी सहयोग रहा है।

