अनीस अहमद संवाददाता एन 20 न्यूज़
मेरठ। सिवालखास विधानसभा क्षेत्र के गांव जसड सुल्तानगर डाहर में सिवालखास विधानसभा पूर्व प्रत्याशी नदीम चौहान पीडीए के संदेश को लेकर क्षेत्र के लोगों के बीच पहुंच रहे हैं। और नदीम चौहान ने क्षेत्र के लोगों के बीच जाकर बताया कि समाजवादी पार्टी ही इस देश का भला कर सकती है।समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पीडीए के संदेश को लेकर साथ चल रहे हैं । पीडीए का मतलब पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक, है और 2024 के लोकसभा चुनाव में अखिलेश यादव को दलित, पिछड़ा, अल्पसंख्यकों, का भरपूर समर्थन मिला है और समाजवादी पार्टी को उत्तर प्रदेश में जीतने का काम किया है। और भारतीय जनता पार्टी की सरकार जनता को आपस में लड़ने का काम करती है और विकास बेरोजगारी किसानों व नौजवानों की बात नहीं करती है । आपस में लड़ने का काम यह सरकार कर रही है

लेकिन अब की बार 2027 में किसान, मजदूर, बेरोजगार, नौजवान, अबकी बार 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाएंगे। और सरकार बनने के बाद बेरोजगार, नौजवान, किसान ,मजदूर, को उनका हक मिलेगा। इस मौके पर खालिद, सलीम, वाहिद, आदिल, समीर, लुकमान, आमिर, मुजम्मिल, गुलजार, शहजादा, सद्दाम, महबूब, जीशान, अनस, आदि सम्मानित व्यक्ति उपस्थित रहे।

