सैकड़ो की संख्या में कावड़िया करते हैं जलाभिषेक।
मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज़
परीक्षितगढ़ – कावांडियों पर सरकार द्वार फूल बरसाएं जाएगें लेकिन प्रशासिनक लापरवाही का नतीजा है। बरसात होने से नगर के एतिहासिक महादेव शिव मंदिर का रास्ता जल भराव व कीचड़ से भरा हुआ है। कावंडियों के लिए यह मुसिबत बनेगा। शिव रात्रि पर जल चढ़ेगा तो कावांड़ियों के कंधे पर कांवड़ तो पैरों के नीचे कीचड़ होगा। नगर पंचायत की लापरवाही के आलम से शिव भक्तों के परिवार के लोगों में आक्रोश उत्पन है।हिंदू धर्म में सबसे बड़ी धार्मिक कांवड़ यात्रा को सकुशलसंपन्न कराने के लिए प्रशासिनक अधिकारी सख्त एक्शन मोर्ड पर है। और कांवड़ यात्रा के दौरान शिव भक्तों को पेरशानी न हो इसके लिए जाएजा लिया जा रहा है। मवाना परीक्षतगढ़ मार्ग व शिव चौक स्थित एतिहासिक महादेव शिव मंदिर पर वर्षों से हारिद्वारा से जल लाकर सैंकड़ों कांवड़िया चढ़ाते है। शिव चौक से मंदिर जाने वाला रास्ते में कीचड़ फैली हुई है। नगर पंचायत की लापरवाही के कारण भोले के कंधों पर कांवड़ तो होगी लेकिन पैरों के नीचे कीचड़ होगी। मंदिर के दूसरी और रास्ते पर सात दिवसीय बाबा जहारवीर मेले का नगर पंचायत द्वारा आयोजन किया जाता है। कांवड़िया जल से भगवान आशुतोष का जलाभिषेक करते हैं। नगर के लोगों ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ कांवड़ यात्रा के दौरान कांवड़ियों को किसी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाए इसके लिए हर विभाग के अधिकारियों को सख्त आदेश दिये हुए है। और अधिकारी भी सड़क पर उतर कर मंदिरों व कावड़ियो के लिए लगाए जाने वाले स्थल शिवरों व गुजरने वाले रास्ते का जाएजा ले रहे है। नगर पंचायत से शिकायत करने के बावजूद भी नगर पंचायत इस तरफ ध्यान नहीं दे रही है। शिव रात्रि से पहले रास्ते को जल भराव व कीचड़ मुक्त कराने की मांग की है।इस संबंध में अधिशासी अधिकारी मनोज कुमार ने बताया मंदिर के आस पास व रास्तों की साफ सफाई करा दी गई है।। कावंड चढ़ने से पहले ही कीचड़ वाले रास्ते पर मिट्टीं डालकर सही करा दिया जाएगा।

