मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज़
मेरठ: मंडलायुक्त ऋषिकेश भास्कर डीआईजी कलानिधि नैथानी आज चौधरी चरणसिंह कावड़ मार्ग के निरीक्षण के लिए अचानक पहुंच गए। कमिश्नर व डीआईजी को अचानक सामने देख सुरक्षा में लगा बल भी चुस्त नजर आया और कावड़ियों की सुरक्षा व देख रेख में तत्पर लग गया।कमिश्नर ऋषिकेश भास्कर व डीआईजी कलानिधि नैथानी ने भोला झाल से लेकर गाजियाबाद सीमा तक निरीक्षण कर कावड़ियों से सुरक्षा संबंधित जानकारी प्राप्त की और सुरक्षा का भरोसा दिया।इस मौके पर एसपी देहात राकेश कुमार मिश्रा, सीओ सरधना संजय कुमार जायसवाल, जानी थाना प्रभारी महेश कुमार राठौर थे ।

डीआईजी कलानिधि नैथानी और कमिश्नर ऋषिकेश भास्कर ने कावड़ मार्ग पर लगने वाले भंडारों में भी सुरक्षा संबंधित जानकारी प्राप्त की और निर्देश दिए कि कोई भी संदिग्ध भड़ारे के आस पास दिखाई दे तो तुरंत कंट्रोल रूम व पुलिस को सूचना दे। डीआईजी मेरठ ने निरीक्षण में भंडारों में बिजली, अग्नि, स्वास्थ्य, सुरक्षा, जैसी व्यवस्थाओं का निरीक्षण भी किया। और कहा कि शिव भक्तों की सुरक्षा बेहतर है और कावड़ यात्रा के त्यौहार को शांतिपूर्ण तरीके से सकुशल संपन्न कराया जाएगा।

