कावड़ मार्ग पर छुट्टा पशुओं की रोकथाम के लिए संपर्क मार्ग पर बैरियर लगाने के दिशा निर्देश दिए।
जानी गंग नहर पुल से गाजियाबाद जनपद की सीमा तक बेरीकेटिंग व प्रकाश व्यवस्था में खामी पर जमकर नाराजगी जताई
मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज़
मेरठ:गुरुवार को चौधरी चरणसिंह कावड़ मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण करने पहुंचे डीएम वीके सिंह ने आधी अधूरी व्यवस्था पर नगर पंचायत सिवाल खास की अधिशासी अधिकारी को जमकर फटकार लगाई। डीएम वीके सिंह ने एडीएम ई को निर्देश दिए कि ईओ सिवाल खास के साथ आधी अधूरी तैयारी को रात तक पूरा कराने ए दिशा निर्देश दिए। सावन माह के शुरु होते ही चौधरी चरणसिंह कावड़ मार्ग पर कावड़ियों का आना शुरू हो गया है। कावड़ मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था के निरीक्षण के लिए डीएम विजय कुमार ने एसएसपी विपिन टांडा, सीडीओ नूपुर गोयल, ज्योंट मजिस्ट्रेट ,एसपी देहात राकेश कुमार मिश्रा डीपीआरओ बिजली विभाग के एक्शन आदि अधिकारियों के साथ भोला,जानी, सिवाल खास व निवाडी गाजियाबाद की सीमा तक निरीक्षण किया।निरीक्षण में जानी गंगनहर पुल से गाजियाबाद जिले की सीमा तक प्रकाश व्यवस्था सुचारु न होने,बेरीकेटिंग में जर्जर बास लगने,जानी पुल के पास गंदगी देख जिला अधिकारी वीके सिंह भड़क गए।डीएम के निरीक्षण के दौरान ईओ सिवाल खास करिश्मा सिंह न होने पर डीएम ने एडीएम ई सत्यप्रकाश से सख्त नाराजगी जताई।डीएम विजय सिंह ने एडीएम ई सत्यप्रकाश को कहा कि ईओ को बता दीजिए ये कावड़ यात्रा है

अगर यात्रा में कोई खामी मिली तो सस्पेंड की कार्यवाही के लिए तैयार रहे। जानी से निवाड़ी तक प्रकाश व्यवस्था अभी तक पूरी न होने ,यात्रा मार्ग पर गंदगी होने,गंदगी होने पर वहां मच्छर पैदा होने पर सीडीओ नूपुर गोयल से नाराजगी जताते हुए आज रात तक कार्य पूरा करने के दिशा निर्देश दिए गए। ग्रामीणों ने डीएम विजय कुमार को शिकायत की कि कावड़ यात्रा के दौरान मार्ग में छुट्टा पशुओं के आने से कई बार दुर्घटना होने का खतरा बना हुआ।डीएम वीके सिंह ने सीडीओ नूपुर गोयल को निर्देश दिए कि सम्पर्क मार्ग पर बैरियर की व्यवस्था की जाए।अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए कि भंडारा लगाने वालो,शिविर लगाने वालो से सभी अधिकारी ,पुलिस सम्पर्क साध कर समन्वय बना ले।कावड़ यात्रा की व्यवस्था में कोई खामी न रहने पाए।एसएसपी विपिन टांडा ने कावड़ पटरी मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए सीसीटीवी कैमरे चैक करे और कंट्रोल रूम को छोटी से छोटी जानकारी साझा करते रहे। कावड़ मार्ग का निरीक्षण करने के बाद डी एम वीके सिंह ने अधीनस्थ अधिकारीयो को यही दिन भर कैंप करने के निर्देश दिए।

