शौहिद सैफी मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज़
परीक्षितगढ़- ११ जुलाई से शुरू होने वाली कांवड यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए शासन प्रशासन के अधिकारी अब सड़क पर उतर आए है। गुरूवार को डीआईजी कलानिधि नैथानी, कमिश्रर हरीकेश भास्कर यशोद, एसपी देहात राकेश मिश्रा, एसपी ट्रैपिक राघवेंद्र कुमार मिश्रा, सीओ सदर देहात शिव प्रताप सिंह, एसडीएम आदि अधिकारियों ने कस्बे की नहर पूठी कावंड मार्ग पटरी का निरीक्षण किया। हजारों की संख्या में शिव भक्त इस पटरी से बुलंद शहर तक गुजरते है। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को नहर पूठी झाल पर गंदगी पड़ी व बैरिकेंडिग की व्यवस्था नहीं मिलने पर नाराजगी जाहिर करते हुए उचित साफ सफाई व बैरिकेडिग कराने के निर्देश थानाध्यक्ष को दिये।

