मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज़
मेरठ। जानी थाना क्षेत्र के रसूलपुर धौलडी में मोहर्रम के त्यौहार व जलूस को लेकर थाना प्रभारी निरीक्षक महेश कुमार राठौर ने गांव के संभ्रांत लोगों की एक बैठक आहूत की गई। थाना प्रभारी महेश कुमार राठौर ने शांति अवस्था बनाए रखने का आव्हान करते हुए कहा कि त्योहार को आपसी प्रेम व सौहार्द के साथ मनाना चाहिए।उन्होंने कहा कि मोहर्रम के जलूस अगर किसी व्यक्ति ने कोई शरारत की तो कड़ी कानूनी कार्यवाही को तैयार रहे।इसके बाद थाना प्रभारी महेश कुमार राठौर ने एस एस आई कपिल चौधरी ,सिवाल खास चौकी प्रभारी नरेश माहौर समस्त पुलिसकर्मियों टीम के साथ फ्लैग़ मार्च निकाला। फ्लैग मार्च के दौरान मोहर्रम के त्यौहार पर शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। कहां की एक दूसरे के सहयोग से मोहर्रम के त्यौहार को अच्छी तरीके से बनाएं जानी थाना प्रभारी महेश कुमार राठौर ने कहा कि किसी ने भी मोहर्रम के त्योहार पर माहौल बिगड़ने का प्रयास किया तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

