संचित अरोड़ा मवाना संवाददाता एन 20 न्यूज़
मेरठ/मवाना।आगामी त्यौहारों को लेकर पुलिस व खुफिया विभाग एक्टिव मोड पर है मंगलवार को टीम ने कस्बे के विभिन्न सार्वजनिक स्थानों,बस स्टैंड,बड़ा महादेव मंदिर,सुभाष चौक आदि जगहों पर ए एस चैक टीम द्वारा सर्च अभियान चलाया गया। इस दौरान खुफिया विभाग,एलआईयू,आईबी व फील्ड यूनिट द्वारा मंगलवार को मवाना कस्बे के सुभाष चौक,रोडवेज बस स्टैंड,बड़ा महादेव मंदिर आदि स्थानों पर सर्च अभियान चलाकर वाहनों आदि को मशीनों द्वारा सर्च किया गया।अधिकारियों ने बताया कि आगामी मोहर्रम, श्रावण मास की शिवरात्रि व कांवड यात्रा को लेकर आलाधिकारियों के निर्देशन पर मंगलवार को मवाना में ये सर्च अभियान चलाया गया है। इस अभियान की विस्तृत रिपोर्ट बनाकर विभाग के आलाधिकारियों को भेजी जाएगी।

