जानी ब्लाक मुख्यालय पर आयोजित शिविर में तीस लाख रुपए के वृद्धजनों व दिव्यांग जनों को उपकरण बांटे गए
मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज़
मेरठ: जानी ब्लाक मुख्यालय पर आयोजित निःशुल्क सहायक उपकरण वितरण शिविर में पहुंचे बागपत लोकसभा से सांसद राजकुमार सांगवान ने कहा कि गरीब,निर्बल व विकलांगों की सेवा करना हमारा परम कर्तव्य है।समाज का प्रत्येक व्यक्ति इन असहाय लोगों की सेवा में अपना अधिकतम योगदान देने का प्रयास करें। सोमवार को ब्लाक मुख्यालय पर आयोजित सामाजिक अधिकारिता शिविर एडीप एवं राष्ट्रीय व्याेश्री योजना के अंतर्गत वरिष्ठ नागरिकों एवं दिव्यागजनों के लिए एक निःशुल्क शिविर आयोजित किया गया।इस शिविर में एलिको भारत सरकार के उपक्रम द्वारा पूर्व चिन्हित 265 लाभार्थियों को करीब तीस लाख रुपए कीमत के उपकरण वितरण किए गए।इस मौके पर पहुंचे बागपत लोकसभा से सांसद राजकुमार सांगवान, सिवाल खास विधानसभा से विधायक गुलाम मोहब्बत,ब्लाक प्रमुख गौरव चौधरी आदि ने कहा कि गरीब मजलूमों व विकलांगों की सेवा का कोई मौका प्रत्येक व्यक्ति को नहीं छोड़ना चाहिए।इन्होंने कहा कि इनकी सेवा में जो मानसिक शांति मिलती है इसकी कोई सीमा नहीं है।इस मौके पर सांसद राजकुमार सांगवान ने कहा कि विकलांगों को निःशुल्क उपकरण मिलने से जीवन सरल व जीवन शैली में सुधार होगा।इस मौके पर प्रधान वेदपाल फौजी,तुलसी प्रधान,अनीस खान, जिशान सिसौला आदि प्रमुख रूप से थे।

