संयुक्त कृषि निदेशक संयुक्त कृषि निदेशक ने टीम के साथ बाफर में देखी धान की सीधी बिजाई किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड किए वितरित
जानी खुर्द: बाफर गांव में लखनऊ से पहुंचे संयुक्त कृषि निदेशक ने टीम के साथ गांव का दौरा कर धान की सीधी बिजाई का निरीक्षण कर किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड वितरित किए गए।लखनऊ से संयुक्त कृषि निदेशक योगेंद्र प्रताप सिंह, उपनिदेशक कृषि प्रसार,जिला कृषि अधिकारी के साथ मेरठ के ब्लाक जानी खुर्द के गांव बाफर में किसानों के बीच पहुंचे।संयुक्त कृषि निदेशक योगेन्द्र प्रताप सिंह व उनकी टीम ने धान की सीधी बिजाई देखी और किसान राजकुमार सांगवान की पीठ थपथपाई।संयुक्त कृषि निदेशक योगेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि देश व प्रदेश की सरकारें किसानों के लिए अनेक योजनाओं चला रही है।किसान सरकार की योजनाओं का लाभ लेकर अपनी फैसलों के माध्यम से अत्यधिक लाभ कमाए।इस मौके पर संयुक्त कृषि निदेशक योगेन्द्र कुमार सिंह ने किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड भी वितरित किए।संयुक्त कृषि निदेशक योगेन्द्र प्रताप सिंह ने किसानों से सीधे संवाद कर उनके सुझाव भी लिए और भविष्य में उनके सुझवो को प्रदेश सरकार के सम्मुख रख अम्ल में लाने का प्रयास करने का आश्वासन भी दिया।इस मौके पर यूरिया,खाद्य,डीएपी आदि वितरण की सुविधा,असुविधा के बारे में भी जानकारी ली ।इस मौके पर किसान राजकुमार सांगवान,राजू चौहान,सेंसरपाल,कवरपाल,विकास,सुनील कुमार आदि प्रमुख रूप से थे।

