मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज़
परीक्षितगढ़- एडीजी जोन थाना दिवस पर पहुंचे, और अभिलेखों की जांच की। जमीनी संबधित शिकायत मिलने पर पुलिस को जांच कर कार्रवाई करने के आदेश दिये। हालांकि फरयादियों की संख्या कम होने पर नारजगी भी जाहिर की। एडीजी भानु भास्कर से गांव अहमदनगर बढ़ला निवासी रीना ने शिकायत करते हुए बताया कि १५० गज का प्लाट है।

जिस पर रिश्ते की बहन राजेश पर कब्जा करने का आरोप लगाया। गांव अगवानपुर निवासी इंतजार उर्फ गुड्डु ने खसरा सख्या ७४४ पत्नी रजिया खान के नाम बैनामा है। पैमाईश कराने के लिए शिकायत की। एडीजी ने थाना दिवस पर पहुंचे तहसील प्रशासन से पहुंचे अधिकारियों के नाम व फरयादियों के नाम राजिस्ट्रर में अंकित किए। उन्होनें पुलिस को फरयादियों की समस्याओं का समाधान करने के निर्देश भी दिये। इस दौरान एसएसआई भूपेंद्र चौधरी, तहसीलदार निरंक कार सिंह, नयाब तहसीलदार रितेश सैनी, लेखपाल अजय उपाध्याय, शिवम उपाध्याय, प्रिंस पोसवाल, नगर पंचायत कर्मी पवन त्यागी, कुलदीप गुर्जर, गुलजार, मोहम्मद फुरखान, आदि मौजूद रहे।

