मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज़
मेरठ।मेरठ के चमड़ा पेठ गली नंबर 30 में शादी समारोह के दौरान एक शख्स को गोली मारने वाले दो आरोपियों से पुलिस की चार घंटे बाद ही मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने घेराबंदी की तो जानलेव हमले के आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी और जवाबी फायरिंग में पैर में गोली लगने सीख आऊं सलमान घायल हो गया, जबकि दूसरा अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला। ये मुठभेड़ लोहाईनगर थाना इलाके में पीपलीखेड़ा के पास हुई। घायल सलमान के कब्जे से बिना नंबर की बाइट, तमंचा और कारतूस बरामद किया गया। घायल सलमान को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जबकि मौके से भागे दूसरे हमलावर दानिश की तलाश की जा रही है। दरअसल, लोहियानगर थाना क्षेत्र के चमड़ा पेठ इलाके में एक शादी समारोह था जिसमें किसी बात को लेकर हुई कहासुनी में मारपीट हो गई फिर अरशद नाम के शख्स को गोली मार दी गई, जिसमें अरशद के पैर के पानी में गोली लगी और जानलेवा हमले करने वाले भाग निकले, इसके बाद इस जानलेवा हमले में सलमान, दानिश, चांद और ताहिर के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज कराया गया था।

