मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज़
मेरठ : रसूलपुर धौलड़ी में रविवार की देर शाम को ट्रैक्टर खड़ा करने को लेकर आधा दर्जन व्यक्तियो ने एक व्यक्ति के घर में घुसकर रॉड से प्राण घातक हमला कर युवक को मरा समझ कर फरार हो गए। रसूलपुर धौलड़ी निवासी अफ्फ़न व जुलकर ने गली ने उवेश के मकान के आगे ट्रैक्टर खड़ा कर दिया था। ट्रैक्टर खड़ा होने से रास्ता अवरुद्ध होने पर उवैस ने वहां से ट्रैक्टर हटवा दिया।इसको लेकर अफफान,जुलकर,जाहिद सहित आधा दर्जन व्यक्तियो ने उवैस के घर पर धावा बोल दिया।आरोपी हाथ में धारदार हथियार,लोहे की रॉड आदि लेकर पहुंचे और उवैस पर हमला बोल दिया। आरोपियों के हमले में अवैध का सिर फट गया और बेहोश हो गया।घटना के बाद आरोपी घायल को मरा समझ कर वहां से भाग खड़े हुए।घटना की जानकारी पर परिजन मौके पर पहुंचे और घायल को लेकर पांचली स्थित सीएचसी पहुंचे।इसी बीच जानकारी पाकर पुलिस भी अस्पताल व मौके पर पहुंची।घायल की हालत चिंताजनक देख सीएचसी पांचली से उवैस को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।घटना की रिपोर्ट पुलिस में आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में कराई गई है।

