शौहिद सैफी परीक्षितगढ़ संवाददाता
परीक्षितगढ़ – शनिवार को नगर व क्षेत्र में ईद उल अजहा का त्यौहार हर्षोल्लास व सौहार्द के साथ मनाया गया। जामा मस्जिद के शाही इमाम मुप्ती अबुबक ने ईद की नवाज अदा कराते हुए देश में अमन चैन के लिए दुआ कराई।हिन्दु मुस्लिम के लोगों ने एक दूसरे के गले लगा कर ईद की बधाई दी। अंकदीतमंदों ने ईदगाह पर ही नमाज अदा की। पुलिस प्रशासन ने ईद के पर्व को आपसी भाईचारे से मनाने की अपील की। ग्राम इकला रसूलपुर, खानपुर, खजूरी, सौंदत, अगवानपुर, पूठी आदि गांवो में कुर्बानी की गई।

इस दौरान चेयरमैन हिटलर त्यागी, सपा नेता किशोर वाल्मीकि, नयाब तहसीलदार रितेश सैनी, लेखपाल अजय उपाध्याय, सभासद हेम कुमार, संदीप जाटव, नौशाद सैफी, अय्यूब खान, चौधरी इंतजार अली, अहसान अली, जर्रार अहमद, सनावर सैफी, अफजल सैफी, अमीर अहमद, शौकत अली आदि ने बधाई दी।

