मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जीरो टॉलरेंस नीति के चलते प्रदेश में क्राइम हुआ कंट्रोल
मेरठ विशेष सवाददाता एन 20 न्यूज़
मेरठ :एक सप्ताह पूर्व भोला रोड पेपला स्थित सरदार पेट्रोल पम्प पर हुई लूट के खुलासे पर आयोजित अभिनंदन समारोह में पहुंचे एसएसपी विपिन टांडा ने कहा कि अगर क्षेत्र की जनता पुलिस का सहयोग करे तो जनपद ही नहीं पूरे प्रदेश बदमाशों का सफाया हो जाएगा। एसएसपी विपिन टांडा ने कहा कि क्षेत्र की जनता के सहयोग से बड़ी से बड़ी घटनाओं का खुलासा पुलिस तभी हो सकता है

जब जनता, जनप्रतिनिधि पुलिस का सहयोग करे। एसएसपी विपिन टांडा ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की बदमाशों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति के चलते बदमाश प्रदेश छोड़कर भाग रहे है,और प्रदेश में भयमुक्त वातावरण है।भोला रोड स्थित बीएस फार्म हाउस पर पुलिस अभिनंदन समारोह में पहुंचे एसपी देहात राकेश मिश्रा ने कहा कि पुलिस की हौसला अफजाई करे तो बदमाशों का हौसला टूट जाता है।गौरतलब है कि एक सतह पूर्व भोला रोड स्थित सरदार पट्रोल पंप पर हुई लूट का पुलिस ने तीन दिन में खुलासा कर घटना में शामिल सात बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

इस मौके पर एसएसपी विपिन टांडा, एसपी देहात राकेश मिश्रा,सीओ सरधना संजय जायसवाल,प्रभारी निरीक्षक महेश राठौर, स्वात टीम के प्रभारी धर्मेंद्र,कास्टेबल मुलायम सिंह,अंकुर पंवार,नीरज यादव आदि को प्रतीक चिन्ह व बुक्के देकर सम्मानित किया गया।इस मौके पर दिग्विजय सिंह उर्फ सनी,कपिल कुमार,प्रधान मनोज राणा,दीपक सिसौला,अनिल कुमार पांचली,नकुल देव सहित रोहटा व्यापार संघ,भोला रोड व्यापार संघ आदि प्रमुख रूप से थे।

