मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज़
जानी खुर्द:आज सिवालखास विधानसभा 43 क्षेत्र के कस्बा खिवाई व पांचली बुजुर्ग, सिसौला बुजुर्ग, कस्बा सिवालखास आदि दर्जनों गांवों में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री व कन्नौज लोकसभा से सांसद अखिलेश यादव का 52 वा जन्मदिन पर सिवालखास विधानसभा क्षेत्र की जनता व कार्यकर्ताओं के बीच जाकर मनाया ।इस मौके पर सपा के पूर्व प्रत्याशी नदीम चौहान ने केक काटकर एक दूसरे को केक खिलाकर जमकर एक दूसरे से खुशिया बांटी।पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्म दिवस पर नदीम चौहान ने सिवाल खास विधान सभा क्षेत्र के कई गांव में जाकर एक दूसरे के साथ मिलकर केक काटकर अखिलेश यादव के जनता के प्रति लगाव कार्यों की चर्चा की ।

इस मौके पर सिवालखास नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष मैराज चौहान, कस्बा खिवाई के पूर्व चेयरमैन तस्लीम आम आदमी पार्टी विधानसभा अध्यक्ष इंतजारअली, आमिर सभासद मैराज, सभासद शहजाद, सभासद खान मोहम्मद, सभासद नफीस सभासद गुलजार ,सलीम,अनीस खान , वाहिद,पूर्व प्रधान नौशाद ,महबूब , खालिद ,अहमद,नूर मोहम्मद ,साजिद अली ,मोहम्मद, सोनू ,जिशान वाहिद, आदि प्रमुख रूप से थे।

