मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज
जानी खुर्द। जानी थाना पर तैनात हेड कांस्टेबल मलखाना इंचार्ज नदीम खान व हेड कांस्टेबल गुलफाम अहमद का अन्य जनपद में ट्रांसफर होने पर जानी थाने पर बुधवार को विदाई समारोह किया गया। जानी थाना प्रभारी महेश कुमार राठौर व समस्त पुलिसकर्मियों ने हेड कांस्टेबल मलखाना इंचार्ज नदीम खान व हेड कांस्टेबल गुलफाम अहमद को फूल माला पहनकर व एक दूसरे को मिठाई खिलाकर विदाई दी ।जानी थाना प्रभारी महेश कुमार राठौर ने बताया की हमारे थाने पर तैनात दोनों हेड कांस्टेबल की कार्य की जितनी तारीफ की जाए उतनी कम है। हमारे दोनों हेड कांस्टेबल ने रात दिन तत्पर रहकर थाने के कार्य किया और कहा की हेड कांस्टेबल मलखाना इंचार्ज नदीम खान ने तो जानी थाना का पूरा नक्शा ही बदल कर रख दिया। जानी थाना खंडहर हालत में था और हेड कांस्टेबल नदीम खान ने रात दिन मेहनत कर कर खंडहर थाने को बेहतर बनाया। विदाई समारोह में इंस्पेक्टर महेश कुमार राठौर , एसएसई कपिल देव चौधरी, दरोगा वरुण उपाध्याय, दरोगा राम निवास, दरोगा आलोक, दरोगा आदेश कुमार, दरोगा शैलेंद्र, हेड काकांस्टेबल अंकुश पाठक, हेड कांस्टेबल गजेंद्र, हेड कांस्टेबल राकेश, हेड कांस्टेबल दिवाकर ,कांस्टेबल अंकुर, कांस्टेबल कपिल, कांस्टेबल चारुल, कांस्टेबल रोहित, कांस्टेबल अवनीश, कांस्टेबल मोनू, आदि जानी थाना पुलिसकर्मियों ने विदाई दी।

