कार्यकर्ता सम्मान समारोह में बोले: भाजपा ही है असली जन आंदोलन की पार्टी
मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज़
मेरठ- भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग का मेरठ जनपद में एक दिवसीय प्रवास के दौरान जोरदार स्वागत किया गया। यह ऐतिहासिक अवसर गायत्री स्टेट कॉलोनी स्थित पार्क में हुआ, जहाँ दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री और यूपीसीएलडीएफ (U.P. Cooperative Land Development Federation) के चेयरमैन चौधरी यशवीर सिंह द्वारा भाजपा कार्यकर्ता सम्मान समारोह का आयोजन किया गया ।
सुबह से ही कार्यक्रम स्थल पर भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों का जमावड़ा शुरू हो गया था। जैसे ही राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे, बैंड-बाजों, पुष्प वर्षा और जयघोष से पूरा माहौल देशभक्ति और संगठनात्मक ऊर्जा से भर गया। चौधरी यशवीर सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। कई युवाओं ने ‘मोदी है तो मुमकिन है’, ‘भाजपा ज़िंदाबाद’ जैसे नारों से वातावरण को गूंजायमान कर दिया। मुख्य अतिथि के रूप में मंच से संबोधन करते हुए तरुण चुग ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा: “भाजपा कोई साधारण राजनैतिक दल नहीं, बल्कि यह एक विचारधारा, एक संकल्प और करोड़ों कार्यकर्ताओं के परिश्रम की नींव पर बना जन आंदोलन है। यह वही पार्टी है जहाँ एक बूथ कार्यकर्ता भी प्रधानमंत्री बन सकता है।

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग का स्वागत करते हुए राज्य मंत्री यसवीर सिंह
उन्होंने विपक्षी दलों पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेस और अन्य क्षेत्रीय दलों में सिर्फ परिवारवाद, भ्रष्टाचार और निजी स्वार्थ की राजनीति होती है, जबकि भाजपा में सेवा, समर्पण और संगठन का भाव होता है।उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व पटल पर एक शक्ति और सम्मान के रूप में उभरा है। देश की सीमाएं सुरक्षित हैं, अर्थव्यवस्था सुदृढ़ हो रही है और भारत अब “विश्वगुरु बनने की दिशा” में मजबूती से अग्रसर है। यशवीर सिंह ने जताया आभार, कहा – कार्यकर्ता ही हमारी असली ताकत है कार्यक्रम के आयोजक और दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री चौधरी यशवीर सिंह ने अपने संबोधन में कहा:”एक कार्यकर्ता ही पार्टी की असली ताकत होता है। हम सौभाग्यशाली हैं कि राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग जैसे वरिष्ठ नेता ने कार्यकर्ताओं के बीच आकर उन्हें प्रेरणा और मार्गदर्शन दिया। यह हम सभी के लिए गर्व का क्षण है।” उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं का आभार जताया और कहा कि संगठन की मजबूती बूथ स्तर से ही संभव है, और भाजपा के जमीनी कार्यकर्ता हर समय राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हैं। कार्यक्रम में भाजपा के मंडल अध्यक्ष, जिला पंचायत सदस्य, सामाजिक कार्यकर्ता, युवानेता, किसान प्रतिनिधि और वरिष्ठ कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल रहे। जिनमे अर्पित महराज (पैक्सपेड निदेशक) संजय जाटव (पूर्व जिला पंचायत सदस्य) अनिकेत चौधरी, विश्वास चौधरी (जिला पंचायत सदस्य) मंडल अध्यक्ष: सुंदर बड़ला, मनोज, रविंद्र चौहान प्रभात चौधरी (गायत्री स्टेट कॉलोनी अध्यक्ष) साथ ही: जगदीश प्रमुख, राम बोल चौहान, राजपाल प्रधान, हरेंद्र जानी, जितेंद्र प्रधान, अनिल गढ़ी, शेरू प्रधान, उदयवीर सिंह, तरुण भगवानपुर, अंकित चौधरी, बबलू सुरूरपुर, ब्रजवीर सैनी, गौरव सतवाई, नरेंद्र नीलकंठ, सागर चौधरी, संजय चौधरी ,संगीत दौराला, विनोद गेझा, अर्जुन डिंडाला, प्रमोद गोटका, टीटू डाहार, दिनेश मास्टर, पंकज चौहान, धर्मेंद्र मलिक, राजकुमार कुराली सहित अनेक कार्यकर्ता शामिल रहे।

