मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज
मेरठ।सिवालखास विधानसभा क्षेत्र के ग्राम खानपुर में राष्ट्रीय लोकदल के नवनियुक्त क्षेत्रीय सचिव रवि भारत चिकारा को बधाई देने के लिए उनके आवास पर युवाओं एवं गांव के गणमान्य व्यक्तियों का जमावड़ा लगा। इस दौरान ग्रामीणों ने उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं दीं और दीपावली की बधाई प्रेषित की।इस अवसर पर नवनियुक्त क्षेत्रीय सचिव रवि भारत चिकारा ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए युवाओं से राष्ट्रीय लोकदल को मजबूत बनाने के लिए आगे आने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने तीसरी बार एनडीए की सरकार बनाने के संकल्प को दोहराते हुए संगठन को मजबूती प्रदान करने की बात कही।कार्यक्रम में आपसी सौहार्द और उत्साह का माहौल रहा। उपस्थित लोगों ने रवि भारत चिकारा को नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना की।इस मौके पर चौधरी चंदरपाल सिंह चिकारा, प्रदीप उर्फ छोटू चिकारा, अम्बुज चिकारा, अनमोल चिकारा, मास्टर तेजवीर सिंह, सहसंरपाल सिंह, दीपक चिकारा, राजकुमार, रामपाल, वरुण चिकारा, गौरव, विवेक, मनीष, साजिद, विनय चिकारा, विशु चिकारा, आर्यन चिकारा और पवन सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।




