सैफाई संवाददाता एन 20 न्यूज
सैफई। दीपावली के पावन अवसर पर समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता वसीम राजा ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से सैफई स्थित उनके आवास पर मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने अखिलेश यादव को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं एवं मुबारकबाद प्रेषित की।वसीम राजा ने अखिलेश यादव को अपना नेता बताते हुए उन्हें पीडीए का महानायक एवं न्याय योद्धा कहा। उन्होंने दीपावली के अवसर पर मुलाकात कर त्योहार की खुशियां साझा कीं और शुभकामनाएं दीं।इस मुलाकात को लेकर वसीम राजा ने अपने नेता के प्रति सम्मान और आत्मीयता व्यक्त की। दीपावली के अवसर पर हुई इस मुलाकात की राजनीतिक गलियारों में भी चर्चा रही।




