मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज
मेरठ। सिवालखास विधानसभा क्षेत्र के गांव मल्लापुर में स्कूल बस दुर्घटना का दुखद मामला सामने आया है। हादसे में ढडरा गांव के कई बच्चे घायल हो गए, जिनमें कुछ बच्चों को गंभीर चोटें आने की जानकारी मिली है। घटना के बाद घायल बच्चों और उनके परिवारों को लेकर क्षेत्र में चिंता का माहौल है।दुर्घटना की जानकारी मिलते ही भारतीय जनता पार्टी के पिछड़ा मोर्चा के प्रदेश मंत्री एवं सिवालखास विधानसभा क्षेत्र के नेता राहुल चौधरी गांव पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर बच्चों के स्वास्थ्य की जानकारी ली और इस कठिन समय में परिवारों को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।राहुल चौधरी ने इस घटना पर दुख व्यक्त करते हुए घायल बच्चों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने कहा कि दुर्घटना की घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ खड़े रहना और उन्हें हरसंभव सहयोग देना जरूरी है।उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि सभी घायल बच्चों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ मिले और उनके परिवारों को इस मुश्किल समय का सामना करने की शक्ति प्राप्त हो।राहुल चौधरी ने सभी घायल बच्चों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हुए पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की।



