मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज
मेरठ।दौराला रोड स्थित बेगमाबाद के पास रविवार को अचानक सड़क पर गाय आ जाने से हादसा हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेज रफ्तार ट्रक ने गाय को टक्कर मारकर उछाल दिया और मौके से फरार हो गया। इसी दौरान पीछे से आ रही वैगनआर कार भी गाय से टकरा गई, जिससे गाय की मौके पर ही मौत हो गई।हादसे की सूचना दौराला चौकी प्रभारी को दी गई। सूचना मिलते ही चौकी से पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और दुर्घटनाग्रस्त वैगनआर कार को पुलिस अपने साथ चौकी ले गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।घटना की जानकारी मिलने पर बजरंग दल के कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने गौ माता के शव को विधि-विधान के साथ अंतिम संस्कार किया। घटना को लेकर क्षेत्र के लोगों में रोष भी देखने को मिला।



