मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज
मेरठ।मेरठ के जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। इस बार उनके सुर्खियों में आने की वजह फर्रुखाबाद दौरा है, जहां वह अपनी ससुराल पहुंचे और अपनी पत्नी, फर्रुखाबाद जिला पंचायत अध्यक्ष मोनिका यादव के साथ धार्मिक अनुष्ठान में शामिल हुए।
फर्रुखाबाद स्थित आवास पर आयोजित पूजा-अर्चना में गौरव चौधरी और मोनिका यादव ने विधि-विधान के साथ धार्मिक अनुष्ठान संपन्न किया। इस दौरान दोनों ने परिवार की सुख-समृद्धि, क्षेत्र के विकास और जनकल्याण की कामना की। कार्यक्रम में परिवार के सदस्य, रिश्तेदार, शुभचिंतक और स्थानीय गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।
पूजा-अर्चना और हवन के दौरान की तस्वीरें एवं वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। वायरल तस्वीरों में गौरव चौधरी और मोनिका यादव पारंपरिक परिधान में धार्मिक रीति-रिवाज निभाते हुए नजर आ रहे हैं। उनकी सादगी और पारिवारिक जुड़ाव को लेकर समर्थकों के बीच सकारात्मक प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं।
राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय इस दंपति की एक साथ मौजूदगी ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया है। हालांकि यह एक निजी और पारिवारिक कार्यक्रम था, लेकिन सोशल मीडिया पर साझा की गई तस्वीरों के बाद यह चर्चा का विषय बन गया है।
स्थानीय लोगों और समर्थकों का कहना है कि सार्वजनिक जीवन में सक्रिय रहने के साथ-साथ पारिवारिक और धार्मिक परंपराओं के प्रति सम्मान दिखाना समाज के लिए सकारात्मक संदेश है। फिलहाल गौरव चौधरी और मोनिका यादव की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब पसंद की जा रही हैं।
