मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज
जानी खुर्द। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विकासखंड जानी खुर्द में आयोजित तीन दिवसीय जनकल्याणकारी शिविर एवं विकास मेले का मंगलवार को समापन हो गया। समापन समारोह में जानी ब्लॉक प्रमुख गौरव चौधरी मुख्य अतिथि रहे, जबकि भाजपा के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी मनिंदर पाल विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।मुख्य अतिथि गौरव चौधरी एवं अन्य अतिथियों ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण कर योजनाओं की जानकारी ली। उन्होंने मेले में पहुंचे लोगों से संवाद करते हुए सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया। ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि ऐसे आयोजन ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को एक ही स्थान पर विभिन्न सरकारी सेवाओं और योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराने में सहायक सिद्ध हो रहे हैं।मेले में स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श, कृषि, पशुपालन, बैंकिंग, शिक्षा तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं से संबंधित जानकारी और पंजीकरण की सुविधा उपलब्ध कराई गई। तीन दिनों तक चले इस आयोजन में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष मनोज चौधरी, राहुल चौधरी, मनोज फौजी, विनोद जिंदल, विकासखंड अधिकारी मुकेश लोधी सहित भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
