Oplus_19005474
मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज
मेरठ। थाना जानी के नवनियुक्त प्रभारी निरीक्षक गौरव विश्नोई से जानी बुजुर्ग के ग्राम प्रधान नूरु ने शिष्टाचार मुलाकात कर उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। इस दौरान क्षेत्र की कानून व्यवस्था, जनसुनवाई और सामाजिक समरसता को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।ग्राम प्रधान नूरु ने प्रभारी निरीक्षक गौरव विश्नोई का स्वागत करते हुए कहा कि जानी क्षेत्र में पुलिस और जनता के बीच बेहतर तालमेल बेहद जरूरी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि नए प्रभारी के नेतृत्व में थाना क्षेत्र में अपराध नियंत्रण और जनसमस्याओं के समाधान में तेजी आएगी।वहीं प्रभारी निरीक्षक गौरव विश्नोई ने कहा कि थाना जानी में आम जनता की शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर सुना जाएगा और अपराध व असामाजिक गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने क्षेत्रवासियों से पुलिस का सहयोग करने की अपील करते हुए भरोसा दिलाया कि कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखना उनकी पहली प्राथमिकता होगी।मुलाकात के दौरान आपसी सहयोग, क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और समाजहित से जुड़े कई विषयों पर भी चर्चा की गई।
