रोहटा और मीरपुर गांव के बीटेक छात्रों को 11-11 हजार रुपये व लैपटॉप भेंट
लखनऊ संवाददाता एन 20 न्यूज
*लखनऊ।समाजवादी पार्टी कार्यालय लखनऊ में आयोजित सम्मान समारोह में सिवालखास विधानसभा (जिला मेरठ) के मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया। रोहटा ब्लॉक के गांव रोहटा निवासी कुनाल (B.Tech), गांव मीरपुर निवासी अभिषेक (B.Tech) तथा कैफ इंजीनियरिंग के छात्र को लैपटॉप और 11-11 हजार रुपये की नकद राशि देकर सम्मानित किया गया।लैपटॉप सपा वरिष्ठ नेता गौरव चौधरी द्वारा उपलब्ध कराए गए, जबकि पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने हाथों से छात्रों को पुरस्कार प्रदान किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि शिक्षा और तकनीकी क्षेत्र में आगे बढ़ रहे युवाओं को प्रोत्साहन देना समाज की जिम्मेदारी है। प्रतिभावान छात्र ही प्रदेश और देश का भविष्य हैं।गौरव चौधरी ने कहा कि सिवालखास क्षेत्र के मेधावी और जरूरतमंद विद्यार्थियों को आगे बढ़ाने के लिए यह पहल की गई है। भविष्य में भी शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को इसी प्रकार सहयोग दिया जाएगा।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। छात्रों और उनके परिजनों ने इस सम्मान के लिए आभार जताया और इसे युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताया।

