मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज
जानी खुर्द । मेरठ के चौधरी चरण सिंह कांवड़ मार्ग स्थित जानी गंग नहर पुल के पास एक ओयो होटल को लेकर इलाके में भारी नाराजगी फैल गई है। क्षेत्र के कई गांवों के लोगों ने आरोप लगाया है कि होटल में कथित तौर पर जिस्मफरोशी का धंधा चल रहा है और इस पूरे मामले में जानी पुलिस की मिलीभगत भी बताई जा रही है।ग्रामीणों का कहना है कि इस होटल के खिलाफ उन्होंने कई बार स्थानीय पुलिस को शिकायत दी, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इससे लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है और क्षेत्र का माहौल खराब होने की आशंका जताई जा रही है।स्थानीय लोगों के मुताबिक, होटल में संदिग्ध गतिविधियां लंबे समय से चल रही हैं, जिससे आसपास के गांवों में असंतोष बढ़ गया है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे इस मामले की शिकायत उच्च पुलिस अधिकारियों से लेकर मुख्यमंत्री पोर्टल तक करेंगे और आंदोलन करने पर भी विचार करेंगे।लोगों का कहना है कि कांवड़ मार्ग जैसे संवेदनशील और व्यस्त मार्ग पर इस तरह की गतिविधियां चलना गंभीर मामला है, जिस पर प्रशासन को तत्काल सख्त कदम उठाने चाहिए।

