मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज
मेरठ। थाना सरूरपुर पुलिस ने तकनीक का सफल उपयोग करते हुए CEIR (सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर) पोर्टल की मदद से गुम हुआ मोबाइल फोन बरामद कर उसके वास्तविक स्वामी के सुपुर्द कर दिया। इस सराहनीय कार्य से क्षेत्र में पुलिस की कार्यशैली की सराहना की जा रही है।जानकारी के अनुसार कस्बा करनावल निवासी रविन्द्र सिंह पुत्र जयपाल का सैमसंग गैलेक्सी M06 मोबाइल फोन कुछ समय पूर्व गुम हो गया था। पीड़ित द्वारा दिनांक 01 दिसंबर 2025 को थाना सरूरपुर में मोबाइल गुमशुदगी दर्ज कराते हुए CEIR पोर्टल पर पंजीकरण कराया गया था। पुलिस द्वारा लगातार तकनीकी निगरानी के चलते मोबाइल फोन को ट्रेस कर लिया गया।गुरुवार को थाना सरूरपुर पुलिस ने मोबाइल फोन बरामद कर सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण करने के बाद मोबाइल स्वामी रविन्द्र सिंह को सौंप दिया। मोबाइल मिलने पर पीड़ित ने राहत की सांस ली और पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया।इस कार्रवाई में थाना प्रभारी गौरव सिंह के नेतृत्व में उप निरीक्षक मनीष राणा तथा कांस्टेबल नितिन मलिक की महत्वपूर्ण भूमिका रही। थाना प्रभारी ने बताया कि CEIR पोर्टल गुम या चोरी हुए मोबाइल की बरामदगी में एक प्रभावी माध्यम है और आमजन को इसका अधिक से अधिक उपयोग करना चाहिए।पुलिस की इस पहल से आम नागरिकों में विश्वास बढ़ा है और तकनीक के माध्यम से अपराध नियंत्रण की दिशा में एक सकारात्मक संदेश गया।

