मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज
जानी खुर्द। 1962 के भारत-चीन युद्ध में रेजांगला पोस्ट पर मातृभूमि की रक्षा करते हुए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर अहीर शहीद सैनिक रामफल यादव की स्मृति में मंगलवार को गांव मुहम्मदपुर धूमी में प्रतिमा अनावरण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे सिवालखास विधानसभा विधायक गुलाम मोहम्मद ने शहीद के योगदान को याद करते हुए कहा कि रेजांगला के वीरों ने असाधारण साहस का परिचय देते हुए इतिहास में अमिट छाप छोड़ी है। विधायक गुलाम मोहम्मद ने प्रतिमा अनावरण कर ग्रामवासियों के इस सराहनीय प्रयास की प्रशंसा की। समारोह में प्रधान तेजपाल सिंह यादव, संजय यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। प्रतिमा अनावरण के दौरान ‘शहीद रामफल यादव अमर रहें’ के नारों से वातावरण गूंज उठा ग्रामवासियों ने शहीद को श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके परिवारजनों का सम्मान किया। कार्यक्रम के अंत में पंचायत प्रतिनिधियों ने आए हुए सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

