मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज
परीक्षितगढ़। नगर के मवी मार्ग पर किसान के खेत में गन्ना छीलत समय अजगर सांप निकालने पर हंडकंम मच गया हो गया और वन विभाग को सूचना दी। वन कर्मियों ने अजगर सांप को पकड़कर वनीय क्षेत्र में छोड़ दिया।नगर के मौहल्ला गंधार दरवाजा निवासी नरेश गुर्जर पुत्र धूम सिंह के मवी मार्ग पर खेत है। खेत में गन्ने की फसल बो रखी है। शुक्रवार सुबह किसान नरेश अपने परिवार के साथ गन्ना छीनते समय अचानक ईंख में अजगर सांप दिखाई देने पर परिवार के लोगों में हड़कंम मच गया और शौर मचाया। किसान के पुत्र अंकित ने वन विभाग को सूचना दी। वनकर्मी अजू खेत पर पहुंचे और मश्कत के बाद अजगर सांप को पकड़कर बोरे में बंद कर अपने साथ ले गए। वन रक्षक राजेश्वर ने बताया कि अजगर की लंबाई आठ पूट, वजन २५ किलो है। अजगर को खादर क्षेत्र के वनीय सैचूरी में छोड़ा दिया गया है।

