मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज
मेरठ ।ऑपरेशन कनविक्शन अभियान के तहत थाना जानी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस की प्रभावी पैरवी के चलते न्यायालय ने हत्या के एक मामले में चार अभियुक्तों को आजीवन कठोर कारावास और प्रत्येक को 50 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है।यह कार्रवाई पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश के आदेश पर चलाए जा रहे ऑपरेशन कनविक्शन अभियान के तहत की गई। जानी की टीम ने अदालत में मजबूत पैरवी की। न्यायाधीश संख्या-03, मेरठ ने मुकदमा संख्या 132/2022, धारा 147, 148, 149, 323, 302 भादवि में अभियुक्तों को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई। आरोपी अभिषेक शर्मा को एक अन्य मुकदमे संख्या 134/22, धारा 4/25(1B)(b) आयुध अधिनियम में एक वर्ष के कठोर कारावास और एक हजार रुपये अर्थदंड की अतिरिक्त सजा दी गई।
ये हैं दोषी करार दिए गए आरोपी
1 अभिषेक शर्मा, पुत्र अशोक शर्मा, निवासी गली नं. 01, मोदीनगर, गाजियाबा 3 आदर्श, पुत्र दीनानाथ, निवासी त्रिवेणी शुगर मिल, खतौली, मुजफ्फरनगर 3 आयुष, पुत्र नरेश कुमार, निवासी नाला मंसूरपुर, मुजफ्फरनगर4 प्रिन्स कुमार, पुत्र संजय, निवासी ईशापुरम, गंगानगर, मेरठ
थाना जानी प्रभारी की यह कार्रवाई अपराधियों के खिलाफ सख्त रुख और प्रभावी पैरवी का नतीजा है। अधिकारियों ने बताया कि ऑपरेशन कनविक्शन अभियान के तहत अपराधियों को न्यायालय से अधिकतम सजा दिलाने की कार्रवाई लगातार जारी है।

