मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज
मेरठ ।राष्ट्र की अखंडता, धर्म रक्षकों की सुरक्षा, संतान प्राप्ति, तथा धर्म के शत्रुओं के समूल विनाश की मंगल कामना को लेकर गांव महादेव स्थित शिव गायत्री मंदिर परिसर में माँ बगलामुखी देवी का एक दिवसीय अखंड महा यज्ञ बड़े ही श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ सम्पन्न हुआ।इस धार्मिक अनुष्ठान के मुख्य पुजारी पंडित सोनू मिश्रा रहे, जिन्होंने वेद मंत्रों और वैदिक विधियों के साथ यज्ञ की सभी विधाएँ सम्पन्न कराईं। पूरे दिन मंदिर परिसर में “जय माँ बगलामुखी” और “हर हर महादेव” के जयकारे गूंजते रहे। श्रद्धालुओं ने आहुति देकर राष्ट्र कल्याण और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।कार्यक्रम में क्षेत्रभर से आए सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए। यज्ञ के दौरान भजन-कीर्तन और देवी माँ के नाम की अखंड स्तुति का आयोजन भी किया गया, जिससे पूरे वातावरण में भक्तिमय माहौल छा गया।इस आयोजन में विश्व मानव कल्याण संघ के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव सोनू सैनी तथा विनोद ठाकुर का विशेष सहयोग और मार्गदर्शन रहा। उन्होंने बताया कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में शांति, सद्भाव और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं।यज्ञ के समापन पर भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सभी श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर कई स्थानीय धर्मप्रेमी, महिला मंडल की सदस्याएँ और युवा कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

