मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज
मेरठ। विधानसभा सिवालखास क्षेत्र के रालोद विधायक गुलाम मोहम्मद ने करीब दस दस लाख रुपए की लागत से दो सीसी रोड बनवाकर ग्रामीणों को बड़ी सौगात दी है। सिवालखास विधानसभा क्षेत्र से रालोद विधायक गुलाम मोहम्मद ने कहा कि गांवों के विकास के लिए प्रदेश की योगी सरकार बढ़ चढ़कर कार्य कर रही है। मंगलवार को विधानसभा सिवालखास क्षेत्र के गांव किनौनी में दस लाख से सीसी रोड का निर्माण व गांव कलीन में भी दस लाख रुपए की लागत से सीसी रोड बनवाई और यह दोनों सीसी रोड ग्रामीण अभियंत्रण विभाग प्रखण्ड द्वारा बनाई गई है। रालोद विधायक गुलाम मोहम्मद ने अपनी विधायक निधि से सीसी रोड का निर्माण कराया। मंगलवार को इन दो सी सी रोड का फीता काट कर विधायक गुलाम मोहम्मद ने शुभारंभ किया गया।।इस मौके पर रालोद सिवालखास विधानसभा अध्यक्ष राशिद नंबरदार, और आरिफ मेंबर , बिजेंद्र प्रधान, उदयवीर, जयकरण, बाबू पंडित , इंदरपाल, शुक्कम प्रधान, नरेश, बनवारी विपिन कैथवाड़ी, लोकेंद्र,देवेंद्र, प्रवेंद्र, उम्मेद, अनिल, लोकेंद्र, अनुज, इलियास, मनबीर, अनुज सत्तार आदि उपस्थित रहे।

