सरधना संवाददाता एन 20 न्यूज
सरधना ।पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त व्यापार मण्डल ने संगठन का विस्तार करते हुए एडवोकेट अंकुर रुहेला, गौरव राणा को भी जिम्मेदारी सौंपी है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त व्यापार मण्डल की एक बैठक एडवोकेट अंकुर रुहेला के चैंबर पर आयोजित की गयी। जिसमे संगठन की मजबूती पर विचार विमर्श किय गया। बैठक के दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त व्यापार मण्डल के सरधना विधान सभा क्षेत्र अध्यक्ष एडवोकेट पियूष त्यागी ने संगठन का विस्तार करते हुए गांव कुशावली निवासी गैरव राणा पुत्र महेश राणा को गुजरान गेट से अशोक की लाट सैक्टर का अध्यक्ष मनोनीत किया। इसके अलावा एडवोकेट अंकुर रुहेला को विधान सभा क्षेत्र का क़ानूनी सलाहकार मनोनीत किया है। मंडल के पदाधिकारियों ने दोनों का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर सरधना नगर अध्यक्ष वीरेन्द्र चौधरी, महामंत्री ललित गुप्ता, राजेन्द्र सैनी, एडवोकेट जितेंद्र पांचाल, एडवोकेट रविंद्र सिंह, एडवोकेट, जियाउर्रहमान, साजिद मालिक, अदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

