सरधना संवाददाता एन 20 न्यूज
सरधना ।नगर में मोहल्ला आदर्श नगर स्थित नूतन श्री चंद्रप्रभु जिनालाय में पर्वाधिराज पर्युषण महापर्व के चौथे दिन अरिहंत परमात्मा का अष्ट प्रकारी पूजन हुआ। जिसमे सभी श्रद्धांलुओं ने उत्साह और उल्लास के साथ पूजन रचाया। पूजन मे भक्तामर जी के पाठ के पश्चात प्रभु की आरती हुई, शान्ति धारा की गयी इसके पश्चात प्रभावना वितरण किया गया,आज की पूजन के लाबार्थी श्री अमरीश जैन गिरीश जैन संजय जैन गणपति परिवार रहे पूजन रचाने के सहयोगी श्रीमती सुन्दरी जैन श्री रमेश चंद जैन प. शिव मंगल रहे आज पूजन मे स्नात्र पूजन का महत्व बताते हुए श्री शान्तिनाथ जैन श्वेताम्बर मूर्ति पूजक ट्रस्ट संघ के अध्यक्ष आलोक जैन ने बताया की मंदिर जी मे होने वाली दैनिक स्नात्र पूजन का विशेष महत्त्व है इस पूजन मे परमात्मा का जन्मोत्सव मनाया जाता है उनके अवतरण पर बधाई गयी जाती है जो श्रावक स्नात्र पूजन रोज रचाते है वह परम दिव्यता को प्राप्त होते है जीवन मे कभी भी अवसाद जैसी स्तिथि मे नहीं पहुँचते गुरुदेव बताते है की स्नात्र पूजन को करने वाला उसका श्रवण करने वाला उसमे सम्मिलित होने वाला सदैव परमानन्द की स्तिथि मे रहता है। इस अवसर पर बड़ी संख्या मे श्रद्धालु उपस्थित रहे संरक्षक सतेंद्र जैन,संजय जैन अमित जैन गिरीश जैन सुरेश जैन सोहन लाल प्रदीप जैन शिशिर जैन अनुज जैन आदित्य जैन पारस जैन पिंकी जैन गरिमा जैन संगीता जैन भूमि जैन दर्शीका जैन परी जैन सुनैना जैन दीपा जैन लक्ष्मी जैन कोमल जैन रजनी जैन प्रियंका जैन अंकिता जैन रेनू जैन सुनीता जैन आदि उपस्थित रहे।

