शौहिद सैफी संवाददाता एन 20 न्यूज
मेरठ/परीक्षितगढ़- स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर डीएम पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने एक विशाल तिरंगा रैली निकाली। शुभांरभ मुख्यतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी, ब्लाक प्रमुख ब्रहम सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया। रैली में १५ सौ विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। रैली का आंरभ डीएम पब्लिक से होते हुए भगत सिंह चौक, शिव चौक, मवाना बस स्टैंड, किठौर स्टैंड, गंधार दरवाज से होते हुए डीएम पब्लिक स्कूल में संपन्न हुई।

डीजे पर बज रहे देश भक्ति गानों व विद्यार्थीि देश भक्ति नारों के साथ आगे बढ़ रहे थे। नगर में जगह जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इस दौरान नगरवासियों में भी देश के प्रति जज्बा देखा गया। रैली में भारत माता, वंदे मातरम् आदि देश भक्ति नारों के साथ वातावरण गुंज उठा।इस दौरान स्कूल के डायरेक्टर रविंद्र चौधरी, भागेश्वरी चौधरी, थानाध्यक्ष संजय द्विवेदी, प्रधानाचार्य विनोद सिंह, योगेंद्र चौधरी, सोहन वीर, सुंदर चौधरी सैंकड़ों सहित छात्र- छात्राएं मौजूद रहे।

