मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज़
मेरठ । रविवार की दोपहर आठ आठ साल के दो बच्चों के खेल रही नो साल की बेटी सहित तीन बच्चों के संदिग्ध परिस्थितियों में गायब होने से परिवारों में कोहराम मचा हुआ है।घटना को परिजनो ने पुलिस में अपहरण की धाराओं में दर्ज मुकदमा दर्ज कराया। कस्बा सिवाल खास निवासी जितेंद्र पुत्र श्रीचंद बाल्मीकि की नौ वर्षीय पुत्री मानवी पड़ौस के ही आठ वर्षीय ऋतिक पुत्र हिम्मत सिंह जाटव व आठ वर्षीय सिब्बू पुत्र मोनू बाल्मीकि तीनों बच्चे घर के बाहर खेल रहे थे। दोपहर को जब बच्चे घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने बच्चों को काफी तलाश किया लेकिन खी पता नहीं चला।गायब ऋतिक का पिता कुराली मजदूरी करने गया था।घटना की जानकारी ऋतिक की मां ने कुराली में काम कर रहे हिम्मत को दी।बेटे ऋतिक के गायब होने की जानकारी पर पिता हिम्मत सिंह वापस घर पहुंचे

और पता चला कि ऋतिक के साथ खेल रहे सिब्बू व नौ साल की बेटी मानवी भी गायब है।कस्बे से तीन तीन बच्चे गायब होने की जानकारी जैसे ही कस्बे में फैली सनसनी मच गई।घटना की जानकारी पुलिस में दी गई तो पुलिस ने परिवार की तहरीर पर अपहरण की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। ग्रामीण औ पुलिस तलाश करते हुए सोमवार की सुबह निर्माणाधीन कॉलोनी के पास तीनों बच्चों का शव पड़ा हुआ मिला । तीनों बच्चों का शव मिलने पर कस्बा सिवालखास में सनसनी फैल गई परी जिन्होंने जमकर हंगामा किया । घटनास्थल पर एसपी देहात राकेश कुमार मिश्रा और सीओ सरधना आशुतोष फॉरेंसिक टीम जांच करने के लिए पहुंची। पुलिस ने तीनों बच्चों का पोस्टमार्टम करने के लिए भेज दिया।


