मौके ए वारदात पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने एकत्रित किए साक्ष्य
शौहिद सैफी संवाददाता एन 20 न्यूज़
परीक्षितगढ़- गांव रहदरा निवासी फैरी करने जा रहे बाइक सवार एक युवक को दवथला सिहंपुर संपर्क मार्ग चौराहे के समीप बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। सूचना पर पहुंचे एसपी क्राइम व सीओ सदर देहात ने शव को उठाने का प्रयास किया। परिजनों व गामीणों ने हंगामा करते हुए धरने पर बैठ गए और एसएसपी व डीएम को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़ गए। फोरेंसिक टीम ने भी जांच की। लगभग ४ घंटे बाद पहुंचे एसडीएम मवाना ने मृतक की पत्नी को नौकरी व मुख्यमंत्री कोष से आर्थिक सहायता देने की घोषणा की। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम को भेज दिया है मृतक की मौत से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल बना हुआ है। मृतक के पिता ने एक युवक के नामज व कुछ अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी है। गांव रहदरा निवासी अनुज पुत्र सतवीर उम्र २४ वर्षीय मजदूरी का कार्य करता है। रविवार सुबह करीब ८ बजे अनुज बाइक द्वारा अपने घर से बाइक द्वार आस पास के गांवों में कपड़े की फैरी करने के लिए जा रहा था। जैसे ही वह दबथला सिहंपुर संपर्क मार्ग चौराहे के समीप पहुंचा तभी पहले से घात लगाए बैठे बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग करते हुए सिर व छाती में गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या की सूचना पर मौके पर पहुंचे एसपी क्राइम अवनीश कुमार, सीओ सदर देहात शिव प्रताप सिंह कई थानों की पुलिस फोर्स लेकर पहुंचे और शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम को भेजने लगे। जहां परिजनों व ग्रामीणो ने हंगामा करते हुए धरने पर बैठ गए और पुलिस से नौक झौक भी हुई। एसपी क्राइम ने हंगामा कर रहे लोगो को शांत करने का प्रयास किया लेकिन वह एसएसपी व मेरठ जिलाधिकारी व मृतक के परिवार को सरकार से मुवाएंजे की मांग पर अड़ गए और हत्यारोपियों की शीघ्र ही गिरफ्तार कर जेल भेजने की मांग की। हंगामा बढ़ता देख पुलिस ने एसडीएम मवाना को जानकारी दी। लगभग चार घंटे बाद पहुंचे एसडीएम मवाना संतोष कुमार से पूर्व चेयरमैन अमित मोहन टीपू, योगेश त्यागी, नितिन त्यागी, सतेंद्र त्यागी, प्रधान संतोष, सुशांत त्यागी, नरेंद्र पपीत चौधरी के साथ ग्रामीणों ने मृतक की पत्नी को नौकरी व आर्थिका सहायता दिलाने की मांग की। जिस पर एसडीएम मवाना ने मृतक की पत्नी को नगर पंचायत में नौकरी व मुख्यमंत्री कोष से ५ लाख रूपए के साथ सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओ का लाभ दिलाने की बात कही। जिस पर परिजन व ग्रामीण शांत हो गए। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भर पोस्टर्माटम को भेज दिया। घटना स्थल पर सैकड़ों महिलाएं व पुरषों की भीड़ जमा रही। फोरेंसिक टीम ने घटना स्थल पर जांच पड़ताल की। मृतक के पिता ने एक युवक के नामजद व कुछ अज्ञात बदमाशो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी है

पीड़ित परिवार की आर्थिक मदद।
मृतक गरीब परिवार से था। कपड़े की फैरी कर अपने परिवार का पालन पोषण करता था। उसकी मौत से परिवार पर आर्थिक संकट मडरा गया। जहां लोगों ने एक लाख रूपए एकत्रित कर आर्थिक सहायता के रूप में घटना स्थल पर परिजनो को दिये।

फोरेंसिक टीम ने जांच के दौरान मृतक की छाती से निकाली गोली।
मृतक अनुज सुबह करीब ८ बजे अपने घर से बाइक द्वारा आस पास के गांवो में फैरी करने के लिए जाते समय बदमाशों ने गोली मार कर हत्या कर दी थी। मृतक का शव शीशम के पेड़ के नीचे बाइक पर ही पड़ा हुआ था। फोरेंसिक टीम ने जांच के दौरान एक गोली छाती में धंसी हुई बाहर निकाली तथा एक गोली सिर में आर पार होकर निकल गई। वहीं शव के पास से एक खोखा भी बरामद किया। पुलिस ने तलाशी के दौरान जेब से ५०० रूपए व मोबाईल बरामद किया है।

पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी कैमरे की फूटेज
मृतक अनुज की हत्या का राजपाश करने के लिए पुलिस घटना स्थल के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। पुलिस फूटेज के आधार पर बदमाशो की पहचान करने में जुटी हुई है।
मृतक का एक माह पूर्व हुआ था विवाद।
मृतक अनुज का नगर निवासी एक युवक से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। जिस पर उक्त युवक ने अनुज को जान से मारने की धमकी दी थी। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते ह। नामजद तहरीर दी है।मृतक अनुज सरल स्वभाव मधुर परिवार का था वह शादी शुदा था उसकी मौत से पत्नी कोमल, मां धर्मावती, पिता सतबीर भाई आदेश, का रोकर बुरा हर बना हुआ है। मृतक तीन भाई बहनों में सबसे बड़ा था मृतक के चार माह की पुत्री माही भी है। मृतक की मौत से गांव में मातम पसरा हुआ है ।

