शौहिद सैफी संवाददाता एन 20 न्यूज़
परीक्षितगढ़ थाना पुलिस ने गांव सिंघावली निवासी आशु की हत्या का राजपाश कर हत्यारोपियों को मवाना आसिफाबाद संपर्क मार्ग से गिरप्तार किया। हत्यारोपियों ने पैसे नहीं देने पर हत्या करने की बात कबूली। मृतक अपने साथी क साथ नगर की एक कॉलौनी में टाईल्स कार्य देखने आया था। मृतक के परिवार वालों ने पांच नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी है। पुलिस ने तीनों हत्यारोपियों का कोर्ट में पैश कर जेल भेज दिया है। अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। बता दे कि चार दिन पूर्व थाना कंकरखेडा के गांव सिंघावली निवासी मोहसिन अपने ताउ के लड़के आशु उम्र 40 वर्ष बाइक द्वारा नगर की एक कॉलौनी में स्थित एक मकान में टाईल्स लगाने का कार्य करने पहुंचे थे। मकान में पहले से घात लगाये आरोपियों ने पैसा नहीं देने पर आशु व मोहसीन को बंधक बना कर अलग अलग जंगल में फैक कर फरार हो गए थे। पुलिस ने आशु की गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज की थी। थानाध्यक्ष संजय द्विवेदी ने बताया कि थाना कंकर खेडा के गांव सिघावली निवासी आशु व मोहसिन नगर की एक कॉलौनी में टाईल्स का कार्य देखने आये थे। मकान के अंदर पहले से ही छह लोग जिसमें आसिफ टूटा, साबिर, रिहान उर्फ गोलू निवासी गेसूपुर थाना किठौर व जान मोहम्मद एंव जाकिर थाना सरधाना के गांव मैना पूठी निवासी घात लगाए बैठे थे। उक्त लोगों ने आशु व मोहिसन से रूपए मांगे जिस पर उक्त लोगों ने रूपये देने से मना कर दिया। पहले से ही घात लगाये युवकों ने कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर आशु व मोहसिन को पिला दिया था। जिस पर वह बेसुध हो गए। उन्होने दोनों युवको को जान से मारने की योजना बनाई। योजना के तहत उक्त लोगों ने आशु की रस्सी से गला घोटकर हत्या कर असिफाबाद मध्य गंग नहर किनारे व मोहिसन को हाथ, पांव व मुंह बांधकर ईख के खेत में फेंक कर फरार हो गए थे। पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए मुखबिर की सूचना पर मवाना आसिफाबाद संपर्क मार्ग से हत्यारोपी साबिर पुत्र भूरे, रिहान उर्फ गोलू मेहरबान, आसिफ टूटा पुत्र रहीसुद्दीन निवासी गेसूपुर जुनैबी थाना किठौर को गिरफ्तार कर इनकी निशानेदही से मृतक आशु का शव आसिफाबाद मध्य गंग नहर किनारे से बरामद कर सोमवार को चालान कर जेल भेज दिया। जबकि हत्या में फरार चल रहे हिस्ट्री शीटर जान मोहम्मद उर्फ जानू, पुत्र जमील, जाकिर पुत्र घसीटू व एक अन्य व्यक्ति की पुलिस तलाश में जुटी हुई है। हिस्ट्री शीटर जान मोहम्मद पर अलग अलग थानों में मुकदमें पजीकृत है। पंड़ित नाम से बनाई फर्जी आइडी से कॉल कर बुलाया। आशु व मोहिसन मकानो में टाईल्स लगाने का कार्य करते है। उक्त लोगों ने मोहसिन व आशु से पैस एठने की योजना बनाई। योजना के तहत पंड़ित नाम से बनी आईडी से कॉल कर दोनों युवको को नगर के एक कॉलोनी में स्थित मकान में कार्य देखने को बुलाया। जहां उक्त आरोपियों ने दोनो से रूपए एठने चाहे। लेकिन रूपए देने से मना करने पर उक्त आरोपियों ने आशु की हत्या की घटना को अंजाम दिया। पुलिस पंड़ित के नाम से फर्जी आइडी बनाने वाले बदमाश की तलाश में जांच पड़ताल कर रही है। नगर में बिना आइडी के दिये जा रहे है मकान। आरोपीयों ने नगर के एक कलौनी ने किराए पर मकान ले रखा था। वही नगर में मकान मलिक बहार से आए लोगो को बिना आइडी व सत्यापन करे बैगर ही मकान किराये पर दे रहे है। जिससे अपराध होने की आंशाका प्रबल बन जाती है। मालिक को तो किराये के बदले रूपए मिल जाते है। लेकिन कॉलौनी में रह रहे लोगों की सुरक्षा खतरे में पड़ जाती है। लोगों ने बिना आइडी व सत्यापन करने के बाद ही मकान किराये पर देने की बात कही। जिससे अपराध पर अंकुश लग सके।

