मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज़
मेरठ। कांवड़ियों की सेवा के लिए जनसेलाब उमड़ रहा है। लोग अपने अपने स्तर से कांवड़ियों की सेवा में जुटे हैं। शुक्रवार को इसी कड़ी में जानी थाना प्रभारी महेश कुमार राठौर ने अपनी टीम के साथ गंगनहर कांवड़ मार्ग पर जेन शिकंजी व पेयजल बांटा। महेश कुमार राठौर ने बताया कि कांवड़ियों की सेवा करने से दिल और दिमाग को जो सकून मिलता है। वो बहुमुल्य है।

