मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज़
जानी खुर्द: मंगलवार की को राजस्थान के सीकर जिले का एक भोला सोनू हरिद्वार से गंगाजल उठाकर भोला झाल पर पहुंचा था।सोनू अपनी कावड़ रखकर नित्य कार्य में व्यस्त हो गया।कांवड़िए ne देखा कि जहां उसने कावड़ रखी थी वहां उसकी कावड़ भी थी।कावड़ चोरी की जानकारी पर वहां हंगामा मच गया।घटना की जानकारी पाकर थाना प्रभारी निरीक्षक महेश राठौर मय फोर्स के मौके पर पहुंचे और कावड़ शीघ्र बरामद करने का आश्वासन दिया।हंगामा कर रहे कांवड़िए आश्वासन पर शांत हो गए।थाना प्रभारी निरीक्षक महेश राठौर ने हुलिए के आधार पर चोरी हुई कावड़ बरामद कर कावड़ियों के सुपुर्द कर उसे उसके गंतव्य के लिए रवाना किया,तब जाकर पुलिस फोर्स ने राहत की सांस ली।प्रभारी निरीक्षक महेश राठौर ने बताया कि गलती से किसी दूसरे कांवड़िए ने कावड़ उठा ली थी।

