मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज़
मेरठ।भारतीय किसान यूनियन (किसान सभा) की ग्राम पंचायत मिलक में नेपाल सैनी के आवास पर एक महत्वपूर्ण सभा का आयोजन किया गया। जिला अध्यक्ष चौधरी निखिल राव की अध्यक्षता में हुई इस सभा में संगठन विस्तार पर मुख्य रूप से जोर दिया गया।नए ग्राम अध्यक्ष नियुक्त, संगठन विस्तार पर ज़ोरसभा में गौरव सोम को ग्राम अध्यक्ष खेड़ा और रहिशु को ग्राम अध्यक्ष कुशावली के पद पर मनोनीत किया गया। संगठन विस्तार करते हुए जिला अध्यक्ष चौधरी निखिल राव ने कहा कि संगठन दिन-प्रतिदिन मजबूत होता जा रहा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि जल्द ही भारतीय किसान यूनियन किसान सभा मेरठ जनपद का सबसे बड़ा किसान संगठन होगा। चौधरी निखिल राव ने कहा कि यदि सरकार ने किसानों और मजदूरों की अनदेखी जारी रखी तो जल्द ही एक बड़ा आंदोलन किया जाएगा। इस अवसर पर संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता, जिनमें रहीश चौधरी, जिनेंद्र कुमार, अकरम कुरैशी, शहरोज मलिक, एहसान मेंबर, सरफराज अंसारी, साबिर अंसारी, इलियास अंसारी, मुन्फीद खान, निशु सैनी, नेपाल सैनी, शाकिब खान, कैफ, वसीम राणा, सुभाष, और अन्य साथी मौजूद रहे।

