सरधना संवाददाता एन 20 न्यूज़
मेरठ । प्रदेश सरकार की कथित तानाशाही और लोकतंत्र विरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस पार्टी ने सोमवार को तहसील मुख्यालय पर जोरदार धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान राज्यपाल उत्तर प्रदेश को संबोधित एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा गया, जिसमें प्रदेश सरकार के प्रति गहरी नाराजगी व्यक्त की गई।फर्जी मुकदमों और लोकतंत्र हनन का आरोपकांग्रेस जिला महासचिव जितेंद्र पांचाल के नेतृत्व में हुए इस प्रदर्शन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। जितेंद्र पांचाल ने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार लोकतंत्र का गला घोंटने का काम कर रही है। उन्होंने विशेष रूप से 10 जुलाई की घटना का जिक्र किया। कहा गया कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय सहित दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ फर्जी मुकदमे दर्ज किए गए। पांचाल ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता शांतिपूर्ण पदयात्रा कर रहे थे, लेकिन योगी सरकार ने इसे अपनी खुली तानाशाही का प्रदर्शन बनाते हुए कार्रवाई की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी इस तरह की कार्रवाई को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करेगी। इस दौरान जितेंद्र पांचाल ने प्रदेश सरकार को घेरते हुए कांवड़ यात्रा पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा एक धार्मिक यात्रा है, लेकिन सरकार इसे राजनीतिक यात्रा बनाकर चुनावी लाभ लेने का प्रयास कर रही है। कांग्रेस ने सरकार की इस मंशा पर भी अपनी कड़ी आपत्ति दर्ज कराई। इस विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस के कई प्रमुख नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिनमें रिहानुद्दीन फलावदा, राहुल जड़ोदिया, सत्यप्रकाश शर्मा दौराला, मुरसलीम खिवाई, सत्तार हर्रा, अरविंद तालियान, अनीस खान, सलीम प्रधान रूहासा, और डॉ. कमर रूहासा शामिल रहे। सभी ने एक स्वर में प्रदेश सरकार की नीतियों का विरोध किया और लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।

