मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज़
मेरठ।भारतीय किसान यूनियन क्रांतिकारी ने शनिवार को सरधना तहसील कार्यालय और गंगनहर बिजलीघर का घेराव किया। इस दौरान आम जनता की विभिन्न समस्याओं, खासकर बिजली विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव राणा के नेतृत्व में हुए इस प्रदर्शन में मेरठ जिला अध्यक्ष विशाल सोम सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।मेरठ जिला अध्यक्ष विशाल सोम ने बिजली विभाग के अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि सरधना देहात क्षेत्र में बिजली विभाग के भ्रष्ट अधिकारियों का आतंक है। उन्होंने बताया कि आम नागरिक और गरीब लोग ईमानदारी से बिजली कनेक्शन लेना चाहते हैं, लेकिन अधिकारी कनेक्शन देने में आनाकानी करते हैं। उनका आरोप है कि स्थानीय लाइनमैन के माध्यम से कनेक्शन देने के नाम पर मोटी रकम वसूली जाती है, और जो व्यक्ति यह रकम नहीं देता, उसे कनेक्शन नहीं दिया जाता।भाकियू क्रांतिकारी के पदाधिकारियों के अनुसार उन्होंने स्वयं फौजी एवन कॉलोनी, सरधना देहात का निरीक्षण किया और लगाए गए आरोपों को सत्य पाया। राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव राणा ने चेतावनी दी कि यदि 24 तारीख तक लोगों के विद्युत कनेक्शन नहीं किए गए, तो भारतीय किसान यूनियन क्रांतिकारी कावड़ यात्रा के बाद बिजली विभाग के भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ एक बड़ा आंदोलन करेगा। उन्होंने कहा कि एसडीओ सरधना और जेई सरधना सहित अन्य अधिकारियों के खिलाफ एक्सईएन कार्यालय पर जबरदस्त धरना प्रदर्शन किया जाएगा। जिसकी पूरी जिम्मेदारी विद्युत विभाग के सभी बड़े अधिकारियों की होगी। इस विरोध प्रदर्शन में राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव राणा के साथ राष्ट्रीय सचिव भूमेश कुमार सोम, राष्ट्रीय सलाहकार यज्ञ दत्त शर्मा, प्रदेश संरक्षक विजेंद्र त्यागी, तहसील संरक्षक सुशील त्यागी, प्रदेश प्रभारी सुमित त्यागी, जिला मंत्री सतेंद्र सोम, जिला अध्यक्ष मेरठ विशाल सोम, युवा जिला अध्यक्ष प्रशांत तोमर, युवा जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा जावेद राजपूत, मंडल कोषाध्यक्ष शादाब, प्रदेश महासचिव राजा ठाकुर, नगर अध्यक्ष सरधना रिजवान मिर्जा, जिला महासचिव मेरठ संगीत सोम, खालिद मलिक, बिलाल, मोहित तोमर, विशाल तोमर, शानू, सिद्धार्थ त्यागी, अफजाल, शहजाद सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

